मंत्री पंकजा मुंडे ने आगे बताया, राज्यभर में प्लास्टिक और थर्माकोल की वस्तुओं पर प्रतिबंध लागू है और स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं तथा नागरिकों को भी इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करनी चाहिए। विवाह समारोह, त्योहारों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में पर्यावरण अनुकूल सजावट, पुन: उपयोग योग्य सामग्री तथा प्राकृतिक फूलों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस संदर्भ में राज्य सरकार शीघ्र ही नई मार्गदर्शक सूचनाएं और कार्यान्वयन व्यवस्था घोषित करेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि होली पर्व के अवसर पर पर्यावरण विभाग द्वारा पर्यावरण अनुकूल रंगों के उपयोग के संबंध में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
इस ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर हुई चर्चा में सदस्य जयंत पाटील तथा प्रवीण दटके ने भी भाग लिया।
No comments:
Post a Comment