छत्रपती संभाजी महाराज राज्य प्रेरणागीत पुरस्कार का वितरण
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों
"अनादि मी... अनंत मी..." गीत के लिए सावरकर प्रतिष्ठान को सम्मान
मुंबई, 27 मई : महाराष्ट्र सरकार द्वारा पहली बार घोषित "छत्रपती संभाजी महाराज राज्य प्रेरणागीत पुरस्कार" का वितरण केंद्रीय गृह व सहकार मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति में "वर्षा" शासकीय निवासस्थान पर किया गया।
यह पुरस्कार स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर द्वारा रचित गीत "अनादि मी... अनंत मी..." के लिए स्वातंत्र्यवीर सावरकर प्रतिष्ठान को प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सांस्कृतिक कार्य व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अॅड. आशिष शेलार, पणन व शिष्टाचार मंत्री जयकुमार रावल, विधायक संजय उपाध्ये, सांस्कृतिक कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव विकास खारगे, संचालक विभीषण चवरे और प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि रणजित सावरकर, अशीलता राजे, स्वप्निल सावरकर, मंजिरी मराठे, अविनाश धर्माधिकारी आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री. शाह और मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस ने स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के लिए ₹2 लाख का चेक प्रतिष्ठान के पदाधिकारियों को सौंपा ।
मंत्री अॅड. आशिष शेलार ने कहा, "छत्रपती संभाजी महाराज का जीवन जीने और मरने दोनों की प्रेरणा देता है। उनकी विलक्षण बुद्धिमत्ता के साथ उन्होंने साहित्य भी रचा – ग्रंथ लिखे, कविताएं रचीं। इसलिए राज्य सरकार ने उनके नाम पर यह पुरस्कार शुरू किया है।"
उन्होंने आगे कहा, "अनादि मी, अनंत मी..." यह गीत सावरकरजी ने आत्मबल से लिखा है और यही कारण है कि राज्य शासन ने इस गीत को पहला पुरस्कार देने का निर्णय लिया।
0000
No comments:
Post a Comment