सहकारी बैंकों का प्रदर्शन कॉर्पोरेट बैंकों से बेहतर
मुख्यमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी में यह आशंका व्यक्त की जा रही थी कि क्या सहकारिता कॉर्पोरेट क्षेत्र से प्रतिस्पर्धा कर पाएगी, लेकिन सहकारी बैंकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया है कि वे कॉर्पोरेट बैंकों से भी बेहतर कार्य कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि जिला सहकारी बैंक महाराष्ट्र के अंतिम किसान तक ऋण पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment