Sunday, 12 July 2026

लाड-पागे समिति की सिफारिशों के अनुसार लगभग 500 लोगों को जल्द ही नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे

 लाड-पागे समिति की सिफारिशों के अनुसार लगभग 500 लोगों को जल्द ही नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे

- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

नगर निगम की अत्यंत सराहनीय परियोजना

- नितिन गडकरी

महर्षि सुदर्शन वाल्मीकि कॉलोनी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वप्नपूर्तिआवास परियोजना का भूमिपूजन

नागपुर, 12 जुलाई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सफाई कर्मचारियों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए राज्य सरकार तथा नगर निगम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। महानगर की बढ़ती आवश्यकताओं और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए लाड-पागे समिति की सिफारिशों के अनुसार लगभग 500 लोगों को शीघ्र ही नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे।

वे नागपुर महानगरपालिका द्वारा महर्षि सुदर्शन वाल्मीकि कॉलोनी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) के अंतर्गत स्वप्नपूर्तिआवास परियोजना के भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, राजस्व मंत्री एवं नागपुर के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, वित्त राज्य मंत्री एडवोकेट आशीष जायसवाल, महापौर नीता ठाकरे, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष शेरसिंह डागोर, उपमहापौर लीला हातीबेड, स्थायी समिति की अध्यक्ष शिवानी दाणी, पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी तथा नगर आयुक्त डॉ. विपीन इटनकर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महर्षि सुदर्शन वाल्मीकि के नाम पर सफाई कर्मचारियों के लिए बनाई जा रही इस कॉलोनी के निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के अपने घर के सपने को साकार करने वाली अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है और आने वाले समय में राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में इसका विस्तार किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi