मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में एमएमआरडीए और रायगढ़–पेण ग्रोथ सेंटर के बीच शेयरधारक समझौता
मुंबई, 18 अप्रैल: MMRDA और रायगढ़–पेण ग्रोथ सेंटर के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में शेयरधारक समझौता संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम सह्याद्री राज्य अतिथि गृह में आयोजित किया गया। इसमें महानगर आयुक्त डॉ.संजय मुखर्जी, ऊर्जा विभाग की अपर मुख्य सचिव आभा शुक्ला, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव लोकेश चंद्रा, प्रधान सचिव डॉ. श्रीकर परदेशी, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव पी. अन्बलगन, प्रबंध निदेशक विजय सिंघल, मुख्यमंत्री के निवेश एवं नीति सलाहकार कौस्तुभ धवसे तथा ऑरेंज सिटी ग्रुप के निखिल गांधी उपस्थित थे।
समझौते के अंतर्गत मुख्य बिंदु:
· रायगढ़–पेण ग्रोथ सेंटर लिमिटेड का विकास
· एकीकृत टाउनशिप नीति का प्रस्ताव
· स्मार्ट सिटी के रूप में विकास
· रायगढ़ जिले के पेण तालुका में विस्तार
· प्रमुख बंदरगाह क्षेत्रों से कनेक्टिविटी
· आत्मनिर्भर (स्व-निर्भर) टाउनशिप
No comments:
Post a Comment