नासिक और त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानी बरती जाए
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि अरब सागर में बन रहे गहरे निम्न दबाव क्षेत्र के कारण कल नासिक जिले के अधिकांश हिस्सों में बादल फटने जैसी अत्यधिक वर्षा होने की प्रबल संभावना है। विशेष रूप से त्र्यंबकेश्वर तथा आसपास के क्षेत्रों में लगभग 300 मिमी वर्षा होने का अनुमान है। ऐसी स्थिति में नासिक जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार रहे तथा निचले इलाकों में जलभराव न हो, इसके लिए आवश्यक उपाय करे। साथ ही कहीं भी जनहानि न हो, इसके लिए भी विशेष सतर्कता बरती जाए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए नासिक एवं त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र में मौजूद पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानी बरती जाए। जिन मार्गों के बंद होने अथवा भूस्खलन की आशंका है, उन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से भी अगले कुछ दिनों तक त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र की यात्रा न करने की अपील की।
उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को अत्यधिक सतर्क रहते हुए फंसे हुए नागरिकों के बचाव के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अगले 48 घंटे तक ‘शून्य जनहानि’ का लक्ष्य रखते हुए अधिकतम सतर्कता बरती जाए।
No comments:
Post a Comment