श्री ज्ञानेश्वर महाराज संस्थान के भक्त निवास का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करकमलों द्वारा भूमिपूजन
पंढरपुर, 25 जुलाई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पंढरपुर के नाथ चौक स्थित श्री ज्ञानेश्वर महाराज की पावन पादुकाओं के दर्शन किए। इसके पश्चात उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर श्री ज्ञानेश्वर महाराज संस्थान के भक्त निवास का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर पालकमंत्री जयकुमार गोरे, विधायक बापूसाहेब पठारे, कोल्हापुर परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक रंजनकुमार शर्मा, श्री ज्ञानेश्वर महाराज संस्थान के प्रमुख न्यासी डॉ. भावार्थ देखणे, न्यासी योगी निरंजननाथ गुरु शांतीनाथ, पालखी सोहळा प्रमुख एवं न्यासी राजेंद्र उमाप, न्यासी चैतन्य लोंढे, डॉ. रोहिणी पवार, पुरुषोत्तम पाटील सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर संस्थान की ओर से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का सम्मान भी किया गया।
000
No comments:
Post a Comment