Monday, 6 July 2026

बारिश की पृष्ठभूमि में सभी शासकीय तंत्र 24×7 ‘अलर्ट मोड’ पर रहें

 बारिश की पृष्ठभूमि में सभी शासकीय तंत्र 24×7 ‘अलर्ट मोडपर रहें

- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

·         मुख्यमंत्री ने मंत्रालय स्थित आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष से राज्य में वर्षा की स्थिति की समीक्षा की

         अत्यावश्यक कार्य के अलावा नागरिक अगले दो दिनों तक घर से बाहर न निकलें

 

मुंबई, 6 जुलाई : मुंबई सहित तटीय जिलों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही आज दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे के बीच समुद्र में उच्च ज्वार (हाई टाइड) आने की भी संभावना है। इस पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी संबंधित विभागों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। राज्यभर में आज और कल भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री ने नागरिकों से भी अपील की कि अत्यावश्यक कार्य के अलावा वे घर से बाहर न निकलें।

राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री फडणवीस ने राज्य में वर्षा से उत्पन्न परिस्थितियों की समीक्षा की। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मुंबई तथा तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। संभावित उच्च ज्वार को देखते हुए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) तथा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यदि बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होती है तो एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को तुरंत रवाना किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आपात स्थिति में नागरिकों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi