केईएम अस्पताल में अत्याधुनिक ‘वेसल सीलर’ उपकरण उपलब्ध;
गरीब मरीजों को सर्जरी में मिलेगी राहत
सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती
सर्जरी की सटीकता और सुरक्षा बढे़गी
मुंबई, 24 मई : राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक सक्षम बनाने और आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुंबई स्थित सेठ जी.एस. मेडिकल कॉलेज और केईएम अस्पताल में अत्याधुनिक ‘हाई-एंड वेसल सीलर’ उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे सर्जरी की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में किए गए इस पहल के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मरीजों को आधुनिक उपचार सुविधाएं मिल सकेंगी। इस सीएसआर परियोजना के अंतर्गत जनरल सर्जरी विभाग के ‘इलेक्टिव सर्जरी ओटी’ (जमशेदजी मेहता सर्जिकल कॉम्प्लेक्स) में दो उन्नत इलेक्ट्रोसर्जिकल यूनिट्स स्थापित की गई हैं।
केईएम अस्पताल मुंबई के सबसे बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों में से एक है, जहां प्रतिदिन हजारों जरूरतमंद मरीज उपचार के लिए आते हैं। ऐसी स्थिति में अत्याधुनिक उपकरणों की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण थी। नए स्थापित उपकरण सर्जरी के दौरान रक्तस्राव को नियंत्रित करने में सहायक होंगे, क्योंकि ये रक्त वाहिकाओं को सील कर तुरंत रक्तस्राव रोकने में सक्षम हैं। इससे सर्जरी की सटीकता बढ़ेगी, जटिलताएं कम होंगी और मरीजों की सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
No comments:
Post a Comment