Tuesday, 26 May 2026

बृहन्मुंबई और आसपास के क्षेत्रों की आबादी लगभग दो करोड़ तक पहुंच

 राज्यपाल ने कहा कि बृहन्मुंबई और आसपास के क्षेत्रों की आबादी लगभग दो करोड़ तक पहुंच चुकी है। अत्यधिक जनसंख्या घनत्व के कारण टीबी जैसे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा अधिक रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र लोकभवन की पहल पर टीबी मुक्त मुंबईअभियान शुरू किया गया है, जिसमें जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

राज्यपाल ने कहा कि यदि मुंबई को टीबी मुक्त बनाने में सफलता मिलती है, तो यह केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए एक उदाहरण बनेगा और इससे मुंबई की वैश्विक छवि और अधिक मजबूत होगी।

इस अभियान के विभिन्न चरणों में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थी, रेड क्रॉस सोसायटी, एनसीसी, ‘माय युवा भारतके स्वयंसेवक, स्काउट्स एवं गाइड, स्वयंसेवी संस्थाएं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों को जोड़ा जाएगा।

राज्यपाल ने कहा कि समय पर उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है तथा सरकार द्वारा इसकी जांच और उपचार की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। यह जानकारी जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi