देश की खाद्य सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता के लिए कृषि क्षेत्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण
-राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा
महात्मा फुले कृषि विश्वविद्यालय का 39वाँ दीक्षांत समारोह संपन्न
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मानद ‘डॉक्टर ऑफ साइंस’ उपाधि से सम्मानित
टिकाऊ खेती के लिए सभी घटकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
अहिल्यानगर, दि. 15 : विश्व के किसी एक भाग में होने वाले युद्ध और संघर्ष का प्रभाव हर जगह दिखाई देता है, इसलिए देश की कृषि व्यवस्था को अधिक सशक्त बनाना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। देश की खाद्य सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता और टिकाऊ विकास के लिए कृषि क्षेत्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा भारतीय कृषि का भविष्य प्रौद्योगिकी आधारित उपायों, स्टार्टअप्स और टिकाऊ पद्धतियों पर निर्भर है, ऐसा प्रतिपादन महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल तथा महात्मा फुले कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति जिष्णु देव वर्मा ने किया।
राहुरी स्थित महात्मा फुले कृषि विश्वविद्यालय के भारतरत्न डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर सभागार में आयोजित 39वें दीक्षांत समारोह में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को राज्यपाल के हाथों ‘डॉक्टर ऑफ साइंस’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
No comments:
Post a Comment