Wednesday, 11 March 2026

राज्यपाल वर्मा द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज को अभिवादन, चैत्यभूमि और सावरकर स्मारक का भी दौरा

 राज्यपाल वर्मा द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज को अभिवादन,

चैत्यभूमि और सावरकर स्मारक का भी दौरा

 

राज्यपाल पद का कार्यभार संभालने के बाद पहले ही दिन महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने मुंबई के दादर स्थित छत्रपती शिवाजी महाराज की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुंबई की महापौर रितू तावडे भी उपस्थित थीं।

इसके बाद राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने चैत्यभूमि जाकर भारत रत्न डॉ बीआर आंबेडकर की स्मृति को अभिवादन किया। राज्यपाल की उपस्थिति में त्रिशरण बुद्ध वंदना का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुंबई की महापौर रितू तावडेभन्ते डॉ राहुल बोधी महाथेरोडॉ. बाबासाहेब आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिन समन्वय समिति के महासचिव नागसेन कांबळे उपस्थित थे। भारतीय बौद्ध महासभा के प्रताप कांबलेभिकाजी कांबले और प्रतीक कांबले ने राज्यपाल को संविधान की प्रति भेंट की।

राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक का भी दौरा किया और वीर विनायक दामोदर सावरकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अभिवादन किया। इस अवसर पर मुंबई की महापौर रितू तावडेपूर्व सांसद राहुल शेवालेस्मारक के कार्याध्यक्ष रणजीत सावरकर तथा कोषाध्यक्ष मंजिरी मराठे उपस्थित थे। स्मारक की ओर से राज्यपाल को वीर सावरकर की प्रतिमा तथा सावरकर पर आधारित ग्रंथ भेंट किए गए।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi