त्रैमासिक रिपोर्ट लोक भवन को भेजने के लिए राज्यपाल का राज्य विश्वविद्यालयों को निर्देश
महिला सशक्तिकरण के लिए स्कूल कनेक्ट और स्वयंसिद्धा योजनाओं को गंभीरता से लागू करें
-राज्यपाल
मुंबई, दि.17 : महाराष्ट्र के राज्यपाल तथा राज्य के सार्वजनिक विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति जिष्णु देव वर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार मंगलवार को लोक भवन, मुंबई से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी सार्वजनिक विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से संवाद किया। राज्यपाल ने कुलपतियों को निर्देश दिया कि विश्वविद्यालय अपने राष्ट्रीय मानांकन में सुधार करें तथा इसके लिए समय-समय पर लक्ष्य निर्धारित करें।
राज्य में विश्वविद्यालयों में छात्रों का सकल नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालयों को स्कूलों के साथ संपर्क बढ़ाने तथा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया। इस संदर्भ में ‘स्कूल कनेक्ट’ कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालयों को नवाचारपूर्ण गतिविधियाँ संचालित करने के निर्देश दिए गए।
No comments:
Post a Comment