Saturday, 7 February 2026

स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी सनातन संस्कृति के प्रमुख वाहक समाधि मंदिर भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्थल बनेगा

 स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी सनातन संस्कृति के प्रमुख वाहक

समाधि मंदिर भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्थल बनेगा

– मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक पुनर्जागरण को मिली नई गति

 

हरिद्वार, 4 फरवरी: श्री स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी ने सनातन संस्कृति के प्रमुख वाहक के रूप में कार्य किया है और उन्हीं जैसे संतों के कारण आज नई पीढ़ी के सामने भारतीय संस्कृति की महानता जीवंत बनी हुई है। उनके समाधि मंदिर ने भावी पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणास्थल का स्वरूप ग्रहण कर लिया हैऐसा प्रतिपादन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया।

मुख्यमंत्री फडणवीस उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित श्री स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के समाधि मंदिर में आयोजित श्रीविग्रह मूर्ति स्थापना समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंदपूज्य जुनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जीराम जन्मभूमि मंदिर न्यास के स्वामी गोविंददेव गिरी जीपंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारियाउपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्लस्वामी अखिलेश्वरानंद जीस्वामी हरिचेतनानंद जीस्वामी ललितानंद गिरी जीमहंत देवानंद सरस्वतीविनय रोहिलाप्रदीप बत्रा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi