Wednesday, 25 February 2026

प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने से चिकित्सा क्षेत्र पर दबाव कम होगा

 प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने से चिकित्सा क्षेत्र पर दबाव कम होगा

– राज्यपाल आचार्य देवव्रत

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि सरकार ने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने की नीति अपनाई है और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने से चिकित्सा क्षेत्र पर दबाव कम हो सकता है। रोगों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों को गंभीरता से कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैक्सीन विकसित कर सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की भावना से अनेक देशों को उपलब्ध कराई। गरीब और वंचित वर्गों की सेवा करना भारतीय संस्कृति का मूल तत्व है और उसी भावना से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होना चाहिए।

उन्होंने हिंदुजा अस्पताल समूह द्वारा पिछले 75 वर्षों से मानवतावादी दृष्टिकोण से उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने की सराहना की। देश-विदेश के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार देकर संस्था ने भारत की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाई है। ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के जरूरतमंद मरीजों की सेवा विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi