Wednesday, 25 February 2026

आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए एंबुलेंस सेवा और ट्रॉमा केयर सेंटरों के विस्तार पर विशेष बल

 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए एंबुलेंस सेवा और ट्रॉमा केयर सेंटरों के विस्तार पर विशेष बल दिया है। साथ हीआमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी अत्यंत आवश्यक हैक्योंकि समय पर उपचार मिलने से अनेक जीवन बचाए जा सकते हैं। यद्यपि देश में अनेक आवश्यक दवाओं का उत्पादन हो रहा हैफिर भी कुछ चिकित्सा उपकरणों और दवाओं का आयात करना पड़ता है। उन्होंने इन्हें देश में ही निर्मित करने के प्रयास तेज करने का आह्वान किया।

कोविड के बाद मानसिक स्वास्थ्य का महत्व और अधिक स्पष्ट हुआ है। अकेलापन और अवसाद जैसी समस्याएँ व्यक्तिगतपारिवारिक और व्यावसायिक जीवन को प्रभावित करती हैं। इसलिए मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को भी सुदृढ़ बनाया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिक्षा में स्नातकोत्तर सीटों की संख्या बढ़ाई गई है तथा विभिन्न राज्यों में ऑल इंडिया इन्टिस्ट्यूट ऑफ मेडिकल सायन्स (एम्स) संस्थान स्थापित किए गए हैंजिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। हिंदुजा अस्पताल समूह द्वारा शुरू किए गए वर्षभर चलने वाले इस अभियान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवा पहुँचाना अत्यंत सराहनीय कार्य है।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi