Wednesday, 25 February 2026

जरूरतमंदो तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना ही सच्ची देशसेवा

 जरूरतमंदो तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना ही सच्ची देशसेवा

– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

 

मुंबई, 24 फरवरी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश के गरीब और जरूरतमंद लोगों तक सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना हमारा प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार निरंतर कार्यरत है तथा इस क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रत्येक भारतीय तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना ही सच्चे अर्थों में देशसेवा है।

लोक भवन के दरबार हॉल में पी. डी. हिंदुजा अस्पताल की राष्ट्रव्यापी मुहिम जीवन बचाना और स्वस्थ भारत का निर्माण करना के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्घाटन राष्ट्रपति मुर्मू ने ऑनलाईन माध्यम से किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश में औषधि निर्माण और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। आयुष्यमान भारत के अंतर्गत एक लाख से अधिक स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र कार्यरत हैं। मिशन इंद्रधनुष्य जैसे अभियानों के माध्यम से टीकाकरण को गति मिली है। 12 करोड़ से अधिक परिवारों को आयुष्मान भारत कार्ड प्रदान किए गए हैंजिससे लाखों नागरिकों को उपचार का लाभ मिला है।

 

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi