मुख्यमंत्री फडणवीस ने आगे कहा कि विश्व की अनेक संस्कृतियां समय के साथ नष्ट हो गईं, लेकिन भारतीय सनातन संस्कृति आज भी जीवंत है। सनातन विचार भारतीय संस्कृति की सबसे प्राचीन और विशिष्ट पहचान हैं। सरस्वती सभ्यता के उत्खनन से भी इन विचारों के अस्तित्व की पुष्टि हुई है, जिससे वैज्ञानिक और ऐतिहासिक दोनों दृष्टियों से भारतीय जीवन पद्धति और सनातन संस्कृति की समृद्धि सिद्ध होती है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति ने विविधता को आत्मसात कर अपने वैभव में निरंतर वृद्धि की है। इस सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जैसे संतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। स्वामीजी ने अपने आचरण और कार्यों से इस संस्कृति का पोषण किया और इसे भावी पीढ़ियों को सौंपा।
No comments:
Post a Comment