Friday, 6 February 2026

राज्य चुनाव आयुक्तों का राष्ट्रीय सम्मेलन 24 फरवरी को नई दिल्ली में किया जाएगा आयोजित

 राज्य चुनाव आयुक्तों का राष्ट्रीय सम्मेलन

24 फरवरी को नई दिल्ली में किया जाएगा आयोजित

 

मुंबईदिनांक: 5 फरवरी:-भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की तरफ से राज्य चुनाव आयुक्तों (State Election Commissioners – SECs) का राष्ट्रीय सम्मेलन 24 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य चुनाव आयुक्त हिस्सा लेंगे। खास बात है कि यह राष्ट्रीय सम्मेलन 25 वर्षों से  ज्यादा समय के बाद आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले इस तरह का सम्मेलन सन 1999 में आयोजित किया गया था।

इस सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगेजबकि चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी की भी प्रमुख उपस्थिति रहेगी।

इस सम्मेलन में राज्य चुनाव आयुक्तों के साथ उनके कानूनी और तकनीकी विशेषज्ञ भी हिस्सा लेंगे और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखेंगे। इसके अलावाभारत निर्वाचन आयोग के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) भी इस राष्ट्रीय सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे।

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोगों के बीचउनकी-अपनी कानूनी सीमाओं के भीतर रहते हुएचुनाव प्रक्रिया और प्रबंधन के संबंध में समन्वय (synergy) को और ज्यादा मजबूत करना है।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi