नगरीकरण के कारण वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राज्य सरकार सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान के माध्यम से नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। दुर्घटनाएँ हों ही नहीं, इसके लिए नागरिकों को ‘यातायात साक्षर’ बनाना सरकार का उद्देश्य है। यह अभियान उसी का परिणाम है और विभिन्न विभागों के माध्यम से दुर्घटनाएं रोकने के उपाय किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क सुरक्षा अभियान में सहभाग लें। ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ यह मूलमंत्र अपनाने का भी उन्होंने आह्वान किया।
No comments:
Post a Comment