राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि देश सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है। स्टार्टअप्स और आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से भारत वैश्विक स्तर पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और तीसरे स्थान की ओर अग्रसर है। विकास का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुँच रहा है। युवाओं में देश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और शक्तिशाली बनाने की अपार क्षमता है। असफलता आने पर निराश न होकर परिश्रम, दृढ़ता और सकारात्मक सोच के साथ विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का उन्होंने युवाओं से आवाहन किया।
इस संवाद कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों पर भी राज्यपाल ने मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में चयनित युवाओं को मान्यवरों के हस्ते प्रतीकात्मक रूप से किट वितरित की गई।
No comments:
Post a Comment