Saturday, 10 January 2026

यूनेस्को मुख्यालय में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित होना गौरव की बात

 यूनेस्को मुख्यालय में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की

प्रतिमा स्थापित होना गौरव की बात

-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

• यूनेस्को में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा अनावरण को लेकर राजदूत विशाल शर्मा ने मुख्यमंत्री फडणवीस से भेंट की

 

मुंबई, 17 दिसंबर:भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा का यूनेस्को के मुख्यालय में स्थापित होना गौरवपूर्णऐतिहासिक और वैश्विक स्तर पर अत्यंत महत्वपूर्ण घटना हैऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा। उन्होंने आगे कहा भारतीय संविधान के शिल्पकारसामाजिक न्यायसमानताबंधुता और मानवाधिकारों के वैश्विक प्रवक्ता के रूप में डॉ. आंबेडकर की पहचान है। शिक्षा ही सफलता की ओर ले जाने वाला साधन हैबाबासाहेब के इस संदेश को विश्वभरमें पहुचाने के उद्देश्य से भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा यूनेस्को को भेंट स्वरूप प्रदान की गई है।

यूनेस्कोपेरिस में भारत के राजदूत एवं स्थायी प्रतिनिधि विशाल वी. शर्मा ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा यूनेस्को को भेंट किए जाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मंत्रालय में शिष्टाचार भेंट कर आभार व्यक्त किया। शर्मा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के मंच पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित होना भारत की 80 वर्षों की सदस्यता के इतिहास में पहली बार हुआ है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल से यूनेस्को में बाबासाहेब की प्रतिमा का अनावरण होना अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई दी।

केंद्र सरकार की ओर से संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2025 को यूनेस्को में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण राजदूत शर्मा द्वारा किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में यूनेस्को के महानिदेशक, 50 से अधिक देशों के राजदूत तथा यूनेस्को सचिवालय के सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के संदेश पढ़कर सुनाए गएजबकि मुख्यमंत्री फडणवीस ने वीडियो संदेश के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बाबासाहेब के समानता के संदेश और शिक्षा के महत्व को विश्वभर के युवाओं तक पहुचाने का यह राज्य और केंद्र सरकार का संयुक्त प्रयास है। उन्होंने यह भी कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े देश के 12 किलेजिसमें 11 किले महाराष्ट्र में और एक तमिलनाडु में हैका यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होना राज्य के लिए अत्यंत गौरव की बात है। इस नामांकन का समारोह छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवनेरी किले में भव्य रूप से आयोजित करने का शासन का मानस है।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi