Sunday, 18 January 2026

इकोनॉमिक फोरम 2026 में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दावोस रवाना ‘मैग्नेटिक महाराष्ट्र’ के माध्यम से वैश्विक मंच पर भारत की विकास गाथा का उद्घोष

 इकोनॉमिक फोरम 2026 में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दावोस रवाना

मैग्नेटिक महाराष्ट्र’ के माध्यम से वैश्विक मंच पर भारत की विकास गाथा का उद्घोष

मुंबईदि.18महाराष्ट्र को ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में गति को और तेज करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) 2026 में भाग लेने के लिए स्विट्ज़रलैंड के दावोस रवाना हुए हैं। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री डॉ. उदय सामंत तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।

वैश्विक मंच पर भारत के विकास इंजन के रूप में मैग्नेटिक महाराष्ट्र’ को और सशक्त करने का संकल्प लिया गया हैऔर इस नई महा-ग्रोथ’ गाथा की ओर पूरी दुनिया आशा भरी निगाहों से देख रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र को ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से आगे बढ़ाने में WEF 2026 की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। पिछले वर्ष महाराष्ट्र ने 16 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते किए थे और इस वर्ष राज्य सरकार ने इससे भी अधिक निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य रखा है।

दावोस में आयोजित इस सम्मेलन के दौरान वैश्विक उद्योग समूहोंनिवेशकों और नीति-निर्माताओं के साथ चर्चा कर महाराष्ट्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेशऔद्योगिक परियोजनाओंरोजगार सृजन और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi