यूनेस्को मुख्यालय में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की
प्रतिमा स्थापित होना गौरव की बात
-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
• यूनेस्को में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा अनावरण को लेकर राजदूत विशाल शर्मा ने मुख्यमंत्री फडणवीस से भेंट की
मुंबई, 17 दिसंबर:- भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा का यूनेस्को के मुख्यालय में स्थापित होना गौरवपूर्ण, ऐतिहासिक और वैश्विक स्तर पर अत्यंत महत्वपूर्ण घटना है, ऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा। उन्होंने आगे कहा भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय, समानता, बंधुता और मानवाधिकारों के वैश्विक प्रवक्ता के रूप में डॉ. आंबेडकर की पहचान है। शिक्षा ही सफलता की ओर ले जाने वाला साधन है—बाबासाहेब के इस संदेश को विश्वभरमें पहुचाने के उद्देश्य से भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा यूनेस्को को भेंट स्वरूप प्रदान की गई है।
यूनेस्को, पेरिस में भारत के राजदूत एवं स्थायी प्रतिनिधि विशाल वी. शर्मा ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा यूनेस्को को भेंट किए जाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मंत्रालय में शिष्टाचार भेंट कर आभार व्यक्त किया। शर्मा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के मंच पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित होना भारत की 80 वर्षों की सदस्यता के इतिहास में पहली बार हुआ है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल से यूनेस्को में बाबासाहेब की प्रतिमा का अनावरण होना अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई दी।
No comments:
Post a Comment