Friday, 28 November 2025

फ्लश टैंक में मतदाता पहचान पत्र मिलने पर जानकारी देने का मुंबई उपनगर जिला उप-निर्वाचन अधिकारी का आवाहन

 फ्लश टैंक में मतदाता पहचान पत्र मिलने पर जानकारी देने का

मुंबई उपनगर जिला उप-निर्वाचन अधिकारी का आवाहन

 

मुंबई27 नवम्बर: मुंबई उपनगर जिले के अंधेरी क्षेत्र में एक टॉयलेट फ्लश टैंक में चुनावी मतदाता पहचान पत्र मिलने संबंधी एक समाचार और वीडियो क्लिप कुछ मुद्रित एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित हुई है। लेकिन प्रसारित वीडियो क्लिप से घटन की कोई स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो रही है। संबंधित मीडिया संस्थानों ने बताया है कि यह क्लिप सोशल मीडिया से प्राप्त कर प्रसारित की गई है।

जांच के दौरान घटना का वास्तविक स्थान स्पष्ट नहीं हो सका। इसी वजह से इस समाचार एवं वीडियो क्लिप के संदर्भ में 20 नवंबर 2025 को डी.एन. नगर पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मुंबई उपनगर जिले के उप-निर्वाचन अधिकारी ने अपील की है कि यदि किसी भी नागरिक के पास इस क्लिप से संबंधित कोई जानकारी होतो वे अधिकारियों के संज्ञान में लाएं। प्राप्त होने वाली किसी भी जानकारी की संपूर्ण जांच की जाएगीऐसा उप-निर्वाचन अधिकारी ने बताया।

0000

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi