Saturday, 11 October 2025

भारत और ब्रिटेन के बीच रक्षा सहयोग और सुदृढ़

 भारत और ब्रिटेन के बीच रक्षा सहयोग और सुदृढ़

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, भारत और ब्रिटेन के बीच रक्षा सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है और दोनों देश संयुक्त उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसके अतिरिक्तदोनों देशों की सेनाओं के बीच सैन्य प्रशिक्षण सहयोग समझौता भी हुआ हैजिसके तहत भारतीय वायुसेना के प्रशिक्षक अब ब्रिटेन की रॉयल एयरफोर्स में प्रशिक्षक के रूप में कार्य करेंगे। मुंबई में बैठक के दौरान ही दोनों देशों की नौसेनाए कोंकण 2025’ नामसे संयुक्त अभ्यास कर रही हैंजो हमारी मजबूत सामरिक साझेदारी का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ब्रिटेन में रहने वाले 18 लाख भारतीय मूल के लोग दोनों देशों के बीच मित्रता का जीवंत उदाहरण हैं। उन्होंने ब्रिटिश समाज और अर्थव्यवस्था में जो योगदान दिया हैउसने दोनों देशों के बीच मित्रता और विकास के पुल को और सशक्त बनाया है।

 

भारत की गतिशीलता और ब्रिटेन की विशेषज्ञता मिलकर एक अद्वितीय सामंजस्य उत्पन्न करती है। हमारी साझेदारी प्रतिभातकनीक और विश्वास पर आधारित है। हम मिलकर दोनों देशों के लोगों के लिए उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे, ऐसी आशा प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्त की।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi