भारत–ब्रिटेन साझेदारी का नया अध्याय: मानव संबंधों के सेतु को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता
– ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर
भारत और ब्रिटेन के बीच मानव संबंध ही इस रिश्ते की सच्ची पहचान हैं, जैसा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यह देशों, लोगों और दिलों को जोड़ने वाला जीवंत पुल है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने मुंबई में आयोजित द्विपक्षीय बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान के दौरान कहा।
स्टार्मर ने कहा कि भारत और ब्रिटेन मिलकर एक आधुनिक और भविष्य उन्मुख साझेदारी बना रहे हैं, जिससे दोनों देशों के नागरिकों के लिए नई संभावनाएँ उत्पन्न होंगी। भारत–ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (CETA) को पूरा करना एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी, जिससे आयात शुल्क में कमी आएगी, बाजारों तक पहुँच बढ़ेगी, रोजगार सृजित होंगे और जीवन स्तर में सुधार होगा। आर्थिक लाभों से परे, इस प्रक्रिया से उत्पन्न आपसी विश्वास और सहयोग की भावना भारत–ब्रिटेन संबंधों को और मजबूत कर रही है।
उन्होंने कहा कि इस बैठक का भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में होना प्रतीकात्मक है। भारत की आर्थिक प्रगति असाधारण है। मैं प्रधानमंत्री मोदी को 2028 तक भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य और ‘विकसित भारत 2047’ दृष्टिकोण के लिए बधाई देता हूँ। हम इस यात्रा में भारत के साझेदार बनना चाह
No comments:
Post a Comment