पुलिस की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई तकनीक और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग आवश्यक है। सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपराध बढ़ रहे हैं, इसलिए डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग, डिजिटल ट्रैकिंग और अन्य आधुनिक तकनीकों का उपयोग करना जरूरी है, ताकि ऑनलाइन अपराधों का शीघ्र समाधान किया जा सके।
हमारी अर्थव्यवस्था पहले कृषि आधारित थी। वर्तमान में भी कृषि क्षेत्र का महत्व है, लेकिन बदलते समय के अनुसार अर्थव्यवस्था सेवा क्षेत्र पर अधिक निर्भर है। राज्य और देश की अर्थव्यवस्था 55 से 65 प्रतिशत सेवा क्षेत्र पर आधारित है। दोनों क्षेत्रों की चुनौतियाँ अलग हैं, इसलिए बदलते सेवा क्षेत्र को समझना आवश्यक है। पुलिस बल के आधुनिकीकरण के साथ-साथ स्थायी मूल्यों को बनाए रखना भी आवश्यक है।
इस अवसर पर निवेश वातावरण, वैश्विक स्थिरता, पुलिस प्रशासन और डिजिटल सीमाओं की सुरक्षा, रणनीतिक पुलिस-उद्योग सहयोग जैसी विषयों पर भी चर्चा की गई।
No comments:
Post a Comment