Wednesday, 23 April 2025

कश्मीर (श्रीनगर) के आपातकालीन संपर्क नंबर: पर्यटकों की सहायता हेतु श्रीनगर जिला प्रशासन द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में 24x7 हेल्प डेस्क / आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है: दूरभाष: 0194-2483651, 0194-2463651, 0194-2457543 व्हाट्सएप नंबर: 7006058623, 7780805144, 7780938397

 कश्मीर में फंसे पर्यटकों के लिए 'राज्य आपदा प्रबंधनकी हेल्पलाइन पर

संपर्क करने की अपील

संपर्क नंबर: 022-22027990

 

मुंबई, 23 : पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले के कारण कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में फंसे महाराष्ट्र के पर्यटक और उनके परिजन सहायता के लिए महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन कक्ष के 022-22027990 दूरभाष नंबर पर संपर्क करेंऐसी अपील की गई है।

इस दुर्घटना की पृष्ठभूमि में मंत्रालय स्थित आपदा प्रबंधन कक्ष 24x7 कार्यरत है। इस हमले में मारे गए पर्यटकों के शव आज श्रीनगर से मुंबई लाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र और गुजरात के इन मृतकों के शव आज दोपहर विमान द्वारा मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचाए जाएंगे। वहां से उन्हें एम्बुलेंस द्वारा उनके संबंधित स्थानों तक भेजा जाएगा। इस प्रक्रिया में सभी आवश्यक सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है।

 

कश्मीर में फंसे पर्यटक और महाराष्ट्र में मौजूद उनके परिजन किसी भी प्रकार की सहायता के लिए 022-22027990 नंबर पर तुरंत संपर्क करेंऐसा आग्रह राज्य आपदा प्रबंधन कक्ष द्वारा किया गया है।

कश्मीर (श्रीनगर) के आपातकालीन संपर्क नंबर:

पर्यटकों की सहायता हेतु श्रीनगर जिला प्रशासन द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में 24x7 हेल्प डेस्क / आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है:

दूरभाष: 0194-2483651, 0194-2463651, 0194-2457543

व्हाट्सएप नंबर: 7006058623, 7780805144, 7780938397


No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi