Monday, 1 June 2026

सुमन कल्याणपूर के निधन से संगीत जगत का देवालय रिक्त

 सुमन कल्याणपूर के निधन से संगीत जगत का देवालय रिक्त

- राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा

 

मुंबई, दि. : महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने वरिष्ठ गायिका सुमन कल्याणपूर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पद्मभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध गायिका सुमन कल्याणपूर के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनके गायन में मधुरता, भावों की कोमलता और एक अद्भुत पवित्रता थी। उनके द्वारा गाया गया प्रत्येक गीत सीधे श्रोताओं के हृदय को स्पर्श करता था। सुमन कल्याणपूर के निधन से संगीत जगत का एक पवित्र देवालय मानो रिक्त हो गया है। उनका संगीत अमर है और आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा। महाराष्ट्र की जनता तथा समस्त संगीत प्रेमियों की ओर से दिवंगत सुमन कल्याणपूर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi