Friday, 10 April 2026

“महान खिलाड़ियों को उचित सम्मान” – मंत्री आशिष शेलार

 महान खिलाड़ियों को उचित सम्मान – मंत्री आशिष शेलार

सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशिष शेलार ने इस अवसर को मुंबई क्रिकेट की गौरवशाली परंपरा का स्वर्णिम क्षण बताया।

 

उन्होंने कहा कि मुंबई ने विश्वस्तरीय खिलाड़ी दिए हैं और यह पहल उनके योगदान को सम्मानित करने का उचित माध्यम है। उन्होंने डायना एडुलजी के योगदान को उल्लेखनीय बताया और दिलीप सरदेसाई को जनरेशन टुगेदर क्रिकेट लीजेंड कहा।

एकनाथ सोलकर के चपल क्षेत्ररक्षण और प्रेरणादायक जीवन की सराहना करते हुए उन्होंने रवि शास्त्री को चैंपियन ऑफ चैंपियंस बताया और उनके नाम पर स्टैंड का नामकरण उचित ठहराया।

उन्होंने कहा कि वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई के खिलाड़ियों ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं और सुनिल गावस्करदिलीप वेंगसरकर और रवी  शास्त्री की उपलब्धियां आज भी प्रेरणादायक हैं।


No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi