राज्यपाल ने बताया कि ‘स्कूल कनेक्ट’ और ‘स्वयंसिद्धा’ कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा लोक भवन द्वारा की जाएगी तथा विश्वविद्यालयों को इन कार्यक्रमों पर अपनी त्रैमासिक रिपोर्ट नियमित रूप से लोक भवन को भेजनी होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि इन दोनों कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विश्वविद्यालयों को पदक या ट्रॉफी देने पर विचार किया जाएगा। जो विश्वविद्यालय इन कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक लागू करेंगे, उनके मॉडल को अन्य विश्वविद्यालयों में भी लागू किया जाएगा। राज्यपाल ने यह भी कहा कि वे शीघ्र ही सभी कुलपतियों के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे।
राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नारनवरे ने अपने प्रास्ताविक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन, विश्वविद्यालयों के राष्ट्रीय मानांकन, महिला सशक्तिकरण, स्वयंसिद्धा कार्यक्रम, कौशल विकास तथा ‘स्कूल कनेक्ट’ कार्यक्रम आदि के बारे में जानकारी दी।
No comments:
Post a Comment