जापान, एवं चीन के वाणिज्यदूतों ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से भेंट की
· जापान राज्य स्तर पर सहयोग बढ़ाएगा; फिनलैंड के राष्ट्रपति मुंबई दौरे पर आएंगे
मुंबई, दि. 23 : जापान, फिनलैंड और चीन के वाणिज्यदूतों ने को मुंबई स्थित लोकभवन में महाराष्ट्र एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार भेंट की।
जापान के वाणिज्यदूत यागी कोजी ने राज्यपाल को बताया कि जापान के नए प्रधानमंत्री ताकाइची सानाए भारत के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखने के पक्षधर हैं और दोनों देश राज्य स्तर पर भी सहयोग बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि टोयोटा–किर्लोस्कर कंपनी शीघ्र ही छत्रपती संभाजीनगर में इलेक्ट्रिक वाहन परियोजना प्रारंभ करने जा रही है।
जापान ने महाराष्ट्र में मुंबई–अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना, अटल सेतु तथा मुंबई मेट्रो लाइन 3 जैसी महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं में सहयोग दिया है। राज्य में जापान की लगभग 800 औद्योगिक इकाइयाँ कार्यरत हैं, यह जानकारी भी उन्होंने दी।
चीन के मुंबई स्थित वाणिज्यदूत क्विन जी ने भी राज्यपाल से भेंट कर दोनों देशों के बीच व्यापार, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को और सुदृढ़ करने पर चर्चा की।
इन सभी बैठकों में राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नारनवरे एवं सहसचिव एस. राममूर्ति उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment