आधारभूत विकास निवेश की प्रमुख विशेषताएं:
रुपये में निधि विनियमन:
स्थानीय मुद्रा में निवेश तथा मेजबान देश में ही पुनर्निवेश की व्यवस्था रहेगी, जिससे धन वापसी का जोखिम नहीं रहेगा। हेजिंग या स्वैप प्रणाली की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
वन-स्टॉप सॉल्यूशन:
सुरक्षित, एन्क्रिप्टेड वेब-आधारित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से कनाडा से जुड़े प्रकल्पों को उद्योग, संसाधन, नेटवर्क तथा राज्य शासन की प्रणालियों से जोड़ने वाला समग्र ‘वन-स्टॉप सॉल्यूशन’ उपलब्ध कराया जाएगा।
टर्न-की परियोजना क्रियान्वयन:
राज्य सरकार अथवा स्थानीय निकायों की परियोजनाओं के लिए निधि उपलब्धता, दीर्घकालीन पुनर्भुगतान अवधि तथा बीमा सुरक्षा के जरिए जोखिम कम करने की व्यवस्था की जाएगी।
तकनीकी सहयोग:
प्रमुख परियोजना प्रबंधन, क्रियान्वयन और निगरानी प्रक्रियाओं में कनाडा का तकनीकी सहयोग मिलेगा। स्थानीय भागीदारों की सहभागिता से परियोजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जाएंगी।
No comments:
Post a Comment