संसदीय अध्ययन वर्ग सभी के लिए है उपयोगी – उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
भारतीय लोकतंत्र इस देश की वास्तविक ताकत है। विभिन्न जाति और धर्मों के लोग एक साथ रहते हैं, यही हमारे लोकतंत्र की विशेषता है। संविधान द्वारा दी गई हमारी संसदीय लोकतंत्र की व्यवस्था देश की नीतियों को दिशा देती है। भारतीय संविधान सर्वोत्तम है और उसी आधार पर देश चलता है। संविधान नागरिकों को उनके कर्तव्यों की याद दिलाता है। अध्ययन वर्ग में विद्यार्थियों को यह सब प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर मिलेगा। यह संसदीय वर्ग विद्यार्थियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए भी उपयोगी है, ऐसा भी उपमुख्यमंत्री श्री शिंदे ने कहा।
इस कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक कार्य मंत्री तथा राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के कोषाध्यक्ष एड. आशिष शेलार ने किया। तो वहीं आभार प्रदर्शन उपसभापति डॉ. नीलम गोऱ्हे ने किया। इस अध्ययन वर्ग में राज्य के अलग-अलग 12 विश्वविद्यालयों से राजनीति विज्ञान के विद्यार्थी शामिल हुए हैं।
0000
No comments:
Post a Comment