Friday, 9 January 2026

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत का युवाओं से संवाद

 विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत का युवाओं से संवाद

भारतीय संस्कृति की विरासत को संजोते हुए युवाओं को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देना चाहिए

-राज्यपाल आचार्य देवव्रत

 

मुंबईदि. 7 : भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और मूल्यवान है। देश के सर्वांगीण विकास के लिए युवाओं को अपने विचारकर्म और नवाचार के माध्यम से आगे आना चाहिए तथा भारतीय संस्कृति की विरासत को संजोते हुए विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिएऐसा आवाहन राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया।

 

राष्ट्रीय युवा महोत्सव – विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025–26 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए राज्य से चयनित युवाओं से राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने वीडियो कान्फरन्सिंग के माध्यम से संवाद किया।

 

सह्याद्री अतिथिगृह में आयोजित इस कार्यक्रम में खेल विभाग के प्रधान सचिव संजय खंदारेराज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नारनवरेसह सचिव एस. राममूर्तिखेल विभाग के उप सचिव सुनील पांढरेसहायक संचालक मिलिंद दीक्षितमुंबई विभाग की उप खेल संचालक सुवर्णा बारटक्के तथा राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए चयनित विद्यार्थी उपस्थित थे।

 

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सहभागिता राज्य के युवाओं के लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी विषय हैऐसा उल्लेख करते हुए राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने दिल्ली में आयोजित संवाद कार्यक्रम के लिए चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi