मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायतराज अभियान से गांवों की समृद्धि को नई दिशा मिलेगी
– मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
• मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायतराज अभियान शीर्षक गीत का लोकार्पण
नागपुर, दि. 12 : राज्य में पिछले कुछ दिनों में आई बाढ़ की स्थिति के कारण मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायतराज अभियान के कार्यान्वयन में बाधा उत्पन्न हुई थी। लेकिन अब इस अभियान को नई शुरुआत दी गई है और इसके प्रभावी कार्यान्वयन से गांवों की समृद्धि को नई दिशा मिलेगी, ऐसा विश्वास मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने व्यक्त किया।
विदर्भ भवन स्थित मंत्रिपरिषद सभागार में मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायतराज अभियान के शीर्षक गीत का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान दूर-संवाद प्रणाली (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल सरपंचों, ग्राम विकास अधिकारियों, समूह विकास अधिकारियों तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर ग्राम विकास एवं पंचायतराज मंत्री जयकुमार गोरे भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि पिछले दस वर्षों में राज्य में चलाए गए किसी भी बड़े अभियान की सफलता देखें तो उसमें जनसहभाग का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रहा है। जनसहभाग के बिना कोई भी अभियान सफल नहीं होता। जलयुक्त शिवार अभियान इसका उत्तम उदाहरण है। इस अभियान के कारण जल साक्षरता बढ़ी और राज्य को जलसंपन्न बनाने में सहायता मिली। जलयुक्त शिवार के माध्यम से महाराष्ट्र देश में ‘रोल मॉडल’ के रूप में उभरा। इसी के साथ नरेगा 11 कलमी कार्यक्रम तथा मागेल त्याला शेततळे अभियान भी सफलतापूर्वक लागू किए गए।
No comments:
Post a Comment