मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय बजाज पुणे ग्रैंड टूर 2026 का भव्य शुभारंभ
बजाज पुणे ग्रैंड टूर 2026 केवल एक प्रतियोगिता नहीं,
बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थायी विरासत
— मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
पुणे, 17 जनवरी : बजाज पुणे ग्रैंड टूर 2026 केवल एक अंतरराष्ट्रीय सायकलिंग प्रतियोगिता तक सीमित न रहकर, आने वाली पीढ़ियों के लिए टिकाऊ खेल एवं आधारभूत ढांचा विरासत के रूप में स्थापित होगी, यह प्रतिपादन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया।
वे पुणे के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय बजाज पुणे ग्रैंड टूर के शुभारंभ एवं अंतरराष्ट्रीय साइकिल खिलाड़ियों के स्वागत समारोह में बोल रहे थे।
इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ, राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील, सामाजिक न्याय राज्य मंत्री माधुरी मिसाल, तथा सायकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव दातो मनिंदर पाल सिंह मंच पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि पुणे जिला इतिहास, संस्कृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम है, जहां हर किलोमीटर पर शौर्य, परंपरा और संस्कृति की कहानियां देखने को मिलती हैं। पुणे न केवल सांस्कृतिक राजधानी है, बल्कि प्रौद्योगिकी, मैन्युफैक्चरिंग और आईटी क्षेत्र में भी अग्रणी शहर है। साथ ही पश्चिमी घाट का प्राकृतिक सौंदर्य इस प्रतियोगिता को विशिष्ट ऊंचाई प्रदान करेगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रतियोगिता शीघ्र ही वैश्विक खेल कैलेंडर में एक प्रतिष्ठित वार्षिक आयोजन बनेगी और इसके माध्यम से पुणे जिला खेल एवं पर्यटन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर सशक्त रूप से उभरेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजाज पुणे ग्रैंड टूर 2026 आने वाले कई शताब्दियों तक टिकने वाले मार्ग की शुरुआत है। प्रतियोगिता के साथ-साथ विभिन्न पूरक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी, जिससे पर्यटकों को प्रकृति के साथ-साथ छत्रपति शिवाजी महाराज के ऐतिहासिक किलों के दर्शन का अवसर मिलेगा।
No comments:
Post a Comment