Tuesday, 11 November 2025

भाविकों के लिए उत्कृष्ट सेवाएँ और सुविधाएँ विकसित करें

 भाविकों के लिए उत्कृष्ट सेवाएँ और सुविधाएँ विकसित करें

– मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

 

मुंबई10 नवंबर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य के ज्योतिर्लिंग स्थलों पर वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैंइसे ध्यान में रखते हुए श्री क्षेत्र भीमाशंकरश्री क्षेत्र औंढा नागनाथ और श्री क्षेत्र घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के लिए विस्तृत विकास आराखड़ा तैयार किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मंदिर परिसरों में जारी कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए और प्रस्तावित परियोजनाओं की समुचित योजना बनाई जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अत्याधुनिक एकीकृत सुरक्षा प्रणाली लागू की जाए और भाविकों के लिए उच्चस्तरीय सेवाएँ व सुविधाए विकसित की जाए।

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में वर्षा’ निवास पर पुणे जिले के श्री क्षेत्र भीमाशंकरहिंगोली जिले के श्री क्षेत्र औंढा नागनाथ तथा छत्रपति संभाजीनगर जिले के श्री क्षेत्र घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के विकास आराखड़ों की प्रस्तुति के संबंध में बैठक आयोजित की गई थी ।

बैठक में मुख्य सचिव राजेश कुमारअपर मुख्य सचिव विकास खारगे (महसूल)व्ही. राधा (सामान्य प्रशासन)ओ.पी. गुप्ता (वित्त)असीमकुमार गुप्ता (नगर विकास)वेणुगोपाल रेड्डी (उच्च व तांत्रिक शिक्षा) तथा राजेश अग्रवाल (सामान्य प्रशासन) उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi