महाराष्ट्र देश की सागरी शक्ति का केंद्रबिंदु” – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारत और महाराष्ट्र दोनों के पास विविध क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नए “मेरीटाइम पावर” के रूप में उभर रहा है।
फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र देश की सागरी शक्ति का केंद्र है —
मुंबई पोर्ट और जेएनपीए देश के कंटेनर परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इसी सागरी सामर्थ्य ने मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी बनाया है।
उन्होंने बताया कि वाढवण पोर्ट का निर्माण कार्य आरंभ हो चुका है, और इसके पूर्ण होने के बाद यह बंदरगाह विश्व के शीर्ष 10 बंदरगाहों में शामिल होगा।
इससे महाराष्ट्र और भारत दोनों सागरी शक्ति के रूप में उभरेंगे तथा वैश्विक व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला में भारत की भूमिका और मजबूत होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में “महाराष्ट्र शिपबिल्डिंग पॉलिसी 2025” जारी की है, जिसके तहत जहाज निर्माण के लिए मजबूत इकोसिस्टम और निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है।
          प्रधानमंत्री मोदी के “मेरीटाइम विजन” और “अमृतकाल मेरीटाइम विजन” के अंतर्गत वाढवण पोर्ट एक मील का पत्थर साबित होगा।
फडणवीस ने आगे कहा कि राज्य सरकार लॉजिस्टिक्स और ब्लॉकचेन क्षेत्रों में भी महाराष्ट्र की सामरिक और सागरी शक्ति को और बढ़ाने पर कार्यरत है।
No comments:
Post a Comment