स्पेन के राजदूत जुआन एंटोनियो ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं, जिससे दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्ते और अधिक मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक तकनीक की सहायता से आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है, और पूरी दुनिया इस प्रगति को स्वीकार कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि मुंबई केवल भारत का ही नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया का भी “पावर हाउस” बन रहा है, और इसलिए स्पेन को महाराष्ट्र जैसे अग्रणी राज्य के साथ काम करने में अत्यंत प्रसन्नता होगी।
No comments:
Post a Comment