Monday, 11 August 2025

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की संकल्पना से ‘दिशा अभियान’ का सफल क्रियान्वयन

 मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की संकल्पना से दिशा अभियान’ का सफल क्रियान्वयन

महाराष्ट्र अभियान में देश में अग्रणीविशेष बच्चों की शिक्षा में नया आदर्श

 

मुंबईदिनांक 10 : बौद्धिक अक्षमता वाले विद्यार्थियों के लिए समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा दिखाने वाला दिशा अभियान’ महाराष्ट्र में सफलतापूर्वक लागू किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की दूरदर्शी संकल्पना से आकार लेने वाले दिशा अभियान’ ने बौद्धिक अक्षमता वाले विद्यार्थियों की शिक्षा में अभूतपूर्व बदलाव लाया है। महाराष्ट्र में इस पहल के अत्यंत प्रभावी और सफल क्रियान्वयन से पूरे देश के लिए एक आदर्श स्थापित किया गया है। जय वकील फाउंडेशन द्वारा विकसित और नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर द एम्पावरमेंट ऑफ पर्सन्स विथ इंटेलेक्चुअल डिसएबिलिटीज (NIEPID) द्वारा मान्यता प्राप्त यह अभिनव पाठ्यक्रम राज्य के 453 विशेष विद्यालयों में लागू किया गया हैइसकी जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi