Sunday, 6 July 2025

टेक वारी का ऑनलाइन शुभारंभ

 टेक वारी का ऑनलाइन शुभारंभ

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा विद्यार्थियों के एआई प्रोजेक्ट्स की सराहना

 

पंढरपुरदिनांक ६ – पंढरपुर स्थित अरिहंत पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित "टेक वारी" इस अनोखे उपक्रम का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल ही में वीडियो कॉल के माध्यम से किया।

आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर शहर में विभिन्न उपक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैइसी क्रम में अरिहंत स्कूल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) तकनीक की मदद से एक अभिनव पहल की है। छात्रों द्वारा तैयार किए गए तकनीक-आधारित प्रोजेक्ट्स को टेक वारी’ नामक उपक्रम के तहत प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद साधते हुए उनके प्रोजेक्ट्स की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों द्वारा एआई का उपयोग कर बनाए गए उपकरणों का दैनिक जीवन में और विशेष रूप से पंढरपुर में आने वाले वारकऱ्याओं के लिए उपयोग कैसे हो सकता हैइस पर भी चर्चा हुई।

स्वचालित कक्षाएंस्मार्ट हाजिरी प्रणालीऊर्जा दक्ष यंत्रणा जैसे प्रोजेक्ट्स की उपमुख्यमंत्री ने प्रशंसा की। इस संदर्भ में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने विशेष कार्य अधिकारी मंगेश चिवटे को यह निर्देश दिए कि इन प्रोजेक्ट्स को ग्रामीण क्षेत्रों की शालाओं में कैसे लागू किया जा सकता हैइसका अध्ययन करें।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सोलापुर ज़िले के पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी ने की। इस दौरान छात्रों का मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों और प्रोजेक्ट में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया।

00000000000000000

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi