Sunday, 8 June 2025

महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण"आरबीएल द्वारा छात्राओं को साइकिल और शैक्षणिक सामग्री का वितरण

 महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण"

-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

 

आरबीएल द्वारा छात्राओं को साइकिल और शैक्षणिक सामग्री का वितरण

 

नागपुर7 जून: महिला सशक्तिकरण में शिक्षा एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटक है और इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी संदर्भ में आरबीएल के "उम्मीद" सीएसआर उपक्रम के तहत जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल और शैक्षणिक सामग्री का वितरण एक सराहनीय पहल हैऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज यहां कहा।

आरबीएल बैंक की "उम्मीद" सामाजिक (CSR) पहल के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों छात्राओं को साइकिल और शैक्षणिक किट वितरित की गईं। साथ ही धन्वंतरि आरोग्य शिविर का उद्घाटन भी इस अवसर पर किया गया। इस अवसर पर विधायक संदीप जोशीप्रवीण डटकेआरबीएल के कोषाध्यक्ष अशोक चांडक और बोर्ड के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मनीष नगर क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में आज 100 साइकिलों का वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा में एक बड़ा अवरोध स्कूल तक की लंबी दूरी तय करना होता है। आरबीएल द्वारा वितरित की जा रही साइकिलों से छात्राओं के लिए स्कूल जाना आसान होगा और उनकी उपस्थिति भी नियमित रहेगी। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए यह पहल बहुत सहायक सिद्ध हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग की छात्राओं की शैक्षणिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आरबीएल अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहा हैजो कि अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने बताया कि आरबीएल हर वर्ष विभिन्न सामाजिक उपक्रम संचालित करता है। धन्वंतरि स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से आंखों की जांचचश्मों का वितरण और अन्य स्वास्थ्य जांच नि:शुल्क की जा रही है। इससे छात्राओं के अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में गढ़चिरोली जिले के अतिदुर्गम क्षेत्र के कवंडे गांव में भी छात्राओं को साइकिल वितरित की गई थीं। उस समय छात्राओं के चेहरों पर जो खुशी दिखाई दीउससे उन्हें बहुत संतोष मिला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सामाजिक पहलों से आधुनिक सुविधाओं और साधनों से वंचित छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना साकार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने आरबीएल से भविष्य में भी ऐसे उपक्रम आयोजित करने की अपेक्षा जताई।

आरबीएल के कोषाध्यक्ष अंशुल चांडक ने स्वागत भाषण में बताया कि इस वर्ष 1800 साइकिलों का वितरण किया जाएगा और पिछले वर्ष 4800 साइकिलें छात्राओं को दी गई थीं। उन्होंने CSR के अंतर्गत चल रहे अन्य उपक्रमों की जानकारी भी दी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi