Tuesday, 3 June 2025

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ईद पर्व के मद्देनज़र

 मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ईद पर्व के मद्देनज़र

कानून और व्यवस्था की समीक्षा की

 

मुंबई, 2 जून: आगामी ईद पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।

यह समीक्षा बैठक सह्याद्री अतिथिगृह में मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में कौशल्यरोजगारउद्यमिता और नवाचार मंत्री मंगलप्रभात लोढाविधायक असलम शेखअबू आज़मीअमीन पटेलरईस शेखश्रीमती सना मलिकमुख्य सचिव सुजाता सौनिकगृह विभाग के अपर मुख्य सचिव इकबाल सिंह चहलमुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव विकास खारगेबृहन्मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त एवं प्रशासक भूषण गगराणीपुलिस महासंचालक रश्मि शुक्लापुलिस आयुक्त देवेन भारती तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में त्योहारों के दौरान हमेशा कानून व्यवस्था प्रभावी ढंग से बनाए रखी जाती है। इसी प्रकार आगामी ईद पर्व के लिए भी राज्य सरकार ने उचित योजना बनाई है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि त्योहार के दौरान कानून और व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे।

बैठक में बृहन्मुंबई महानगरपालिका और मुंबई पुलिस द्वारा ईद के मद्देनज़र की गई तैयारियों और सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रस्तुत की गई।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi