Saturday, 31 May 2025

धाराशिव जिले में राज्य में सबसे अधिक 42.2 मिमी वर्षा दर्ज

 धाराशिव जिले में राज्य में सबसे अधिक 42.2 मिमी वर्षा दर्ज

 

मुंबई30 मई : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों (30 मई की सुबह तक) के दौरान सबसे अधिक वर्षा धाराशिव जिले में 42.2 मिमी दर्ज की गई। अन्य जिलों में बीड – 24 मिमीजालना – 13.9 मिमीसोलापुर – 12.1 मिमी और सिंधुदुर्ग – 11.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

राज्य के विभिन्न जिलों में 30 मई की सुबह तक औसतन दर्ज वर्षा (मिलीमीटर में) इस प्रकार है : रायगढ़ – 0.3रत्नागिरी – 3.9सिंधुदुर्ग – 11.2पालघर – 0.1नाशिक – 0.6धुले – 0.4जलगांव – 0.1अहिल्यनगर – 0.5सोलापुर – 12.1सातारा – 1सांगली – 0.9कोल्हापुर – 0.8छत्रपति संभाजीनगर – 0.6जालना – 13.9बीड – 24लातूर – 5.1धाराशिव – 42.2नांदेड – 9.3परभणी – 3हिंगोली – 0.2बुलढाणा – 2.2अकोला – 0.1वाशिम – 0.2अमरावती – 3.4यवतमाल – 6.5वर्धा – 8.7नागपुर – 1.4भंडारा – 0.7गोंदिया – 3.9चंद्रपुर – 1.2और गढ़चिरोली – 2.5।

धाराशिव जिले में अतिवृष्टि के कारण कुछ मार्गों पर वाहनों की दिशा बदली गईलेकिन किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

आंबोली घाट मार्ग पर भूस्खलन हटाया गया

सिंधुदुर्ग जिले के आंबोली घाट में सड़क पर भूस्खलन हुआ था। राष्ट्रीय महामार्ग एवं सार्वजनिक बांधकाम विभाग की टीमों ने मलबा हटाकर मार्ग को पुनः चालू कर दिया है।

इंडो अमाइन्स कंपनी में गैस रिसाव बंदस्थिति नियंत्रण में

महाड स्थित इंडो अमाइन्स कंपनी में गैस रिसाव की घटना में एक कर्मचारी घायल हुआ है। राज्य आपातकालीन नियंत्रण केंद्र के अनुसारगैस रिसाव अब बंद कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।

ठाणेनांदेड और सोलापुर में दुर्घटनाएं

दिनांक 29 मई 2025 को ठाणे जिले में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई। नांदेड जिले में पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं सोलापुर जिले में दीवार गिरने की घटना में चार लोग घायल हुए हैं।

राज्य के सभी जिलों में वर्षा दर्ज की गई है। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कहीं भी बाढ़ की स्थिति नहीं है। राज्य आपातकालीन नियंत्रण केंद्र सभी जिला नियंत्रण केंद्रों के संपर्क में है। बाढ़ जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ दलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi