Friday, 11 April 2025

थोरियम परमाणु रिएक्टर विकास हेतु मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में हुआ समझौता ज्ञापन (MoU)

 थोरियम परमाणु रिएक्टर विकास हेतु

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में हुआ समझौता ज्ञापन (MoU)

मुंबई, 11 अप्रैल: थोरियम परमाणु रिएक्टर के विकास के लिए आज सह्याद्री अतिथिगृह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में एक सहयोग पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता महाजेनको (महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी) और रूस की शासकीय कंपनी ROSATOM तथा स्मॉल मॉड्युलर रिएक्टर विथ थोरियम फ्युएल के बीच हुआ।

इस समझौते के मुख्य उद्देश्य हैं:

महाराष्ट्र में थोरियम रिएक्टर का संयुक्त विकास। अणु ऊर्जा नियामक मंडल (AERB) के सुरक्षा मानकों के अनुसार थोरियम रिएक्टर का व्यावसायीकरण। मेक इन महाराष्ट्र पहल के अंतर्गत थोरियम रिएक्टर के लिए असेंबली लाइन की स्थापना।

महाराष्ट्र इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन (मित्रा) इस परियोजना को रणनीतिक समर्थन प्रदान करेगा। सभी कार्य भारत सरकार और AERB की मार्गदर्शक सूचनाओं के अनुसार किए जाएंगे।

इस प्रकल्प के लिए परस्पर समन्वय और अध्ययन के आधार पर एक संयुक्त कार्य समूह गठित किया जाएगाजिसमें सहयोगी संस्थाओंमहाजेनकोरोसातोम एनर्जी प्रोजेक्टमित्रा और ग्लोबल टेक्नोलॉजी अलायंस के प्रतिनिधि शामिल होंगे। परमाणु ऊर्जा के उपयोग और विकास के दौरान भारत सरकार द्वारा निर्धारित सभी कानूनी प्रावधानों और सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य रहेगा।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख गणमान्य: अश्विनी भिडेमुख्यमंत्री कार्यालय की प्रधान सचिव, डॉ. श्रीकर परदेशीसचिव, प्रवीण परदेशीमित्रा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, संजय खंदारेप्रभारी अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा), इव्हान वाय. फेटिसोव्हमुंबई स्थित रूसी महावाणिज्यदूत, युरी ए. लायसेन्कोकाउंसलररूसी दूतावास व रोसातोम भारत प्रतिनिधि, अलेक्झांद्रे वोल्गिननिदेशकपरियोजना विभाग (दक्षिण व दक्षिण एशिया क्षेत्र), दिमित्री गुमेन्निकोव्हपरियोजना प्रबंधक, REP, महाजेनको, अभय हरणेनिदेशक (परियोजना)महाजेनको, अतुल सोनजेमुख्य अभियंता, अमन मित्तलसह मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रमोद शिंदेसह सचिवमित्रा, नितीन जावळेसह सचिवअणुऊर्जा विभाग, किशोर मुंदर्गीग्लोबल टेक्नोलॉजी अ‍ॅक्शन.

0000

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi