Saturday, 5 April 2025

स्वतंत्रता के दुरुपयोग का अधिकार किसी को नहीं अपमान करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

 स्वतंत्रता के दुरुपयोग का अधिकार किसी को नहीं

अपमान करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

 

मुंबई, 24 : कॉमेडियन कुणाल कामरा ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ निम्न स्तर की कॉमेडी करके उन्हें टारगेट करने की कोशिश की है। इस प्रकार किसी का अपमान करना गलत है। जिनके प्रति राज्य की जनता को सम्मान हैउनका अनादर करने का अधिकार किसी को नहीं है। हिंदुहृदयसम्राट स्वर्गीय बाळासाहेब ठाकरे के विचारों का असली उत्तराधिकारी कौन हैयह महाराष्ट्र की जनता पहले ही तय कर चुकी है। स्वतंत्रता के दुरुपयोग का अधिकार किसी को नहीं है। अपमान करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगीऐसा स्पष्ट संदेश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाएगालेकिन इस स्वतंत्रता का दुरुपयोग या दूसरों की स्वतंत्रता का अतिक्रमण नहीं किया जा सकता। राजनीतिक व्यंग्य करेंहास्य प्रस्तुत करेंलेकिन यदि कोई सिर्फ प्रसिद्धि के लिए अपमान करता हैतो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ऐसा मुख्यमंत्री फडणवीस ने सदन में स्पष्ट किया।

0000

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi