Thursday, 8 September 2022

सूचना

 मौसम विभाग ने बारिश बढ़ने का दिया इशारा

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जिला प्रशासन को सावधगिरी की दी सूचना.

            मुंबई, दि. 8 : अगले चार-पाच दिनों में मौसम विभाग ने राज्य में विशेषतः कोकण पश्चिम और उत्तर महाराष्ट्र और विदर्भ में भी बारिश का जोर बढ़ने की ओर इशारा किया है। साथ ही कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इस संदर्भ में संबंधित जिला प्रशासन ने अपनी यंत्रणा सज्ज रखने और किसी भी प्रकार की आपदा आने पर मदद के लिए तैयार रहने की सूचना मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दी है।

            गत बुधवार को बादल फटकर बारिश होने की घटना हुई है। महाराष्ट्र समेत दक्षिण की ओर से राज्य में भी भारी बारिश हो रही है। इसलिए हमारी ओर भी एनडीआरएफ और अन्य बचाव टीमों को सज्ज रखने और यंत्रणाने एक-दूसरे के साथ समन्वय रखने के लिए कहा है।

००००

बादल फटकर हुई बारिश से बाधित लोगों को तत्काल.

मदद उपलब्ध करने के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिये निर्देश

मुख्य सचिव समेत पुणे, सातारा जिलाधिकारियों की ओर से मुख्यमंत्री ने ली जानकारी   .

            मुंबई, दि. 8 : पुणे, सातारा, रायगड, नाशिक, अहमदनगर इन जिलों के कुछ परिसर में पिछले कुछ दिनों में बादल फटकर (सदृश्य) भारी बारिश हुई जिसकी वजह से नागरिकों को क्षति पहुंची है। क्षतिग्रस्त लोगों को आवश्यक वह मदद तत्काल उपलब्ध करने के निर्देश मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिये है।

            नाशिक, अहमदनगर, पुणे, सातारा, रायगड जिले के कुछ परिसर में बादल फटे और भारी बारिश हुई। मुख्य सचिव समेत पुणे, सातारा जिलाधिकारियों की ओर से मुख्यमंत्री ने इस भारी बारिश की जानकारी ली और इस बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त नागरिकों को तत्काल आवश्यक वह मदद उपलब्ध करने की सूचना मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संबधितों को दी।

            बादल फटकर जहां पर भारी बारिश हुई है, ऐसे गांवों में नुकसान का पंचनामा कर तत्काल मदद उपलब्ध करने की सूचना देते हुये ही मुख्य सचिवों ने जिलाधिकारियों के संपर्क में रहकर नुकसान की और मददकार्य की जानकारी लेने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये है.

००००


 

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi