मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि चिकित्सा क्षेत्र में अनेक स्टार्टअप सक्रिय हैं। अधिक से अधिक स्टार्टअप को सम्मेलन में शामिल किया जाए, ताकि नवीनतम शोध पर आधारित चर्चाओं के माध्यम से कैंसर जैसी बीमारियों के लिए सरल, सुलभ और किफायती उपचार पद्धतियां विकसित करने में उन्हें सहायता मिल सके।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि वैश्विक स्वास्थ्य निवेशकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिससे राज्य में विकसित हो रहे बल्क ड्रग पार्क में निवेश आकर्षित हो सके। सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।